आज हम बात करेंगे Ayushman bharat yojana kya hai in hindi और आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त करेंगे जैसे आयुष्मान भारत योजना क्या है ?आयुष्मान भारत योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे पता करें आदि
किसी भी देश के विकास के लिए यह जरूरी है कि वहां के देशवासी स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें। अगर देश के नागरिक बीमार है तो वह देश कभी भी प्रथम पंक्ति में नहीं आ सकता। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अमीर व्यक्ति तो अपना इलाज अच्छे से करा लेता है परंतु गरीब व्यक्ति अपना इलाज अच्छे से नहीं करा पाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमारे (भारत) के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने 25 सितंबर 2018 को आयुष्मान भारत योजना का आरंभ किया। जिससे कि गरीब व्यक्ति को आर्थिक संपन्नता के अभाव से बीमारी के कारण मरना ना पड़े और उसकी अच्छी इलाज हो पाए।
सरकार द्वारा बहुत सी योजनाएं चलाई जाती हैं परंतु उसके बारे में जानकारी ना होने के कारण हम उसके लाभ से वंचित रह जाते हैं | तो आज हम आपको सरकारी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम है: आयुष्मान भारत योजना|

आप सब ने आयुष्मान भारत योजना के बारे में तो सुना ही होगा कि आयुष्मान भारत योजना क्या है ? पर क्या आपके पास आयुष्मान भारत योजना (ABY) के बारे में पूरी जानकारी है ? क्या आपको पता है कि आयुष्मान भारत योजना क्या है ? आयुष्मान भारत योजना में किसे मिल रहा है लाभ, कैसे होगा चयन?, आयुष्मान भारत योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे पता करें, आयुष्मान भारत योजना के लाभ, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लिए आयुष्मान भारत योजना की योग्यता, आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे |
इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। और यह देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है | यह योजना मोदी केयर नाम से भी जाना जाता है |
आयुष्मान भारत योजना के बारे में अभी सभी को जानकारी ना होने के कारण बहुत से भारतीय इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं क्या आप भी आयुष्मान भारत योजना के बारे में सारी जानकारियां जानना चाहते हैं? क्या आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं? तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पढ़ रहे हैं, इस पोस्ट में आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी सभी जानकारियों को विस्तार रूप से हमने बताया है इसलिए यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़ें |
आयुष्मान भारत योजना क्या है (What is Ayushman bharat yojana in Hindi)
भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत 25 सितंबर 2018 झारखंड की राजधानी रांची से की थी।पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर से देशभर में आयुष्मान भारत योजना लागू कर दिया गया है | इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि भारत के गरीब परिवारों का अच्छी और सही तरीके से इलाज।
जो लोग अपनी आर्थिक स्थिति के कारण अपने और अपने परिवार का इलाज नहीं कर पाते वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं परंतु इसका शर्त यह है कि उस परिवार का मासिक आय 10 हज़ार से कम होना चाहिए। इस योजना के अंतर्गत भारत का कोई भी परिवार जिसका मासिक आय 10 हज़ार से कम है वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है इस योजना के सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई भी फॉर्म नहीं भरना होता है और ना ही कोई पैसा देना होता है |
केंद्र सरकार और राज्य सरकार अक्सर उन परिवार और नागरिक के लिए जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और जो अपना जीवन यापन सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं उन सबके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। ताकि भारत का हर नागरिक और परिवार अपना जीवन यापन अच्छे से कर पाय। ज्यादातर योजनाएं गरीब और निम्न वर्ग से संबंधित नागरिक और परिवार के लिए ही होती है जैसे- प्रधानमंत्री जनधन योजना, इंदिरा आवास योजना, मछली पालन योजना, वृद्धा पेंशन ऐसे ही कई अन्य योजनाएं जिनका संचालन सरकार करती आ रहे हैं।
आयुष्मान भारत योजना में किसे मिल रहा है लाभ ?
केंद्र सरकार की यह कोशिश की महिला, बच्चे और सीनियर सिटीजन को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया जाए | आयुष्मान भारत योजना में शामिल होने के लिए परिवार में सदस्यों की संख्या और उम्र का कोई बंधन नहीं है |
सरकारी अस्पताल और इस योजना से जुड़े सुबह अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का कैशलेस इलाज होगा
कैसे होगा चयन?
वर्ष 2011 के जनगणना के अनुसार गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा | वर्ष 2011 के जनगणना के अनुसार यह पता चला है कि 10 करोड़ से अधिक परिवार ऐसे हैं जो गरीबी रेखा के नीचे हैं तो उन सभी को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा | ग्रामीण क्षेत्रों में 8 करोड़ से अधिक परिवार तथा शहरी क्षेत्रों में 2 करोड़ से अधिक परिवार लिए जाएंगे |
10 करोड़ से अधिक परिवार मतलब एक परिवार में यदि सदस्यों की संख्या 5 मानी जाए तो 50 करोड़ से भी अधिक लोग इस योजना से सीधे-सीधे लाभान्वित होंगे | जनसंख्या की दृष्टि से देखा जाए तो जनसंख्या का 40 परसेंट जनसंख्या को इस योजना का लाभ मिलेगा | 28 फरवरी 2018 तक के राष्ट्रीय स्वास्थ बीमा योजना का कार्ड जिनके पास होगा वह भी आसमान भारत योजना का लाभ उठा सकते हैं |
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आयुष्मान भारत योजना की योग्यता
- कच्चा मकान होना चाहिए
- परिवार में कोई सदस्य 16 से 59 साल का नहीं होना चाहिए
- परिवार की मुखिया महिला होनी चाहिए
- परिवार में कोई दिव्यांग हो
- अनुसूचित जाति/ जनजाति से हो
- वह भूमिहीन व्यक्ति हो जो की दिहाड़ी मजदूरी करता हो
- इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जो व्यक्ति बेघर हैं, निराश्रित हैं, दान या भीख मांगने वाले हैं, आदिवासी हैं, और कानूनी रूप से मुक्त बंधुआ आदि व्यक्ति आसमान भारत योजना में शामिल हो जाएंगे
शहरी क्षेत्रों के लिए आयुष्मान भारत योजना की योग्यता
- कूड़ा बीनने वाले व्यक्ति, भिखारी, दूसरों के घरों में जाकर काम करने वाले व्यक्ति, रेहड़ी पटरी दुकानदार, फेरीवाले, मोची और सड़क पर काम करने वाले अन्य व्यक्ति शहरी क्षेत्रों में इस योजना के अंतर्गत आते हैं |
- मजदूर जो की मजदूरी करते हैं और कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करते हैं, प्लंबर, राजमिस्त्री, पेंटर, वेल्डर, कुली, सिक्योरिटी गार्ड, स्वीपर, मजदूर और भार ढोने वाले अन्य व्यक्ति इस योजना के अंतर्गत आते हैं |
- इनके अलावा ट्रेलर, ड्राइवर, रिक्शा चालक,सफाई कर्मी, हैंडीक्राफ्ट का काम करने वाले लोग, दुकान पर काम करने वाले लोग आदि आयुष्मान भारत योजना में शामिल होंगे।
आयुष्मान भारत योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे पता करें
- रजिस्ट्रेशन या अपना नाम आयुष्मान भारत योजना में ढूंढने के लिए आपको सबसे पहला आयुष्मान भारत योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा |
- फिर एक पेज ओपन होगा जिसे हमने इमेज रूप में नीचे दिखाया है उसमें सबसे पहले आपको अपना मोबाइल नंबर एंटर करना होगा और कैप्चा कोड एंटर करना होगा

- उसके बाद जनरेट ओटीपी (Generate OTP)बटन पर क्लिक करना होगा |
- आपने जो मोबाइल नंबर एंटर किया है उस नंबर पर OTP (एक वन टाइम पासवर्ड) आएगा |
- उस OTP को Enter 6-digit OTP (एंटर सिक्स डिजिट ओटीपी) वाले खाली स्थान में भरना होगा |
- अब आपके सामने एक नया पेज आएगा जैसा कि हमने इमेज रूप में नीचे दिखाया है उसमें आपको अपना स्टेट यानी कि राज्य सेलेक्ट करना है |
- उसके बाद आपको कैटेगरी सेलेक्ट करनी होगी जिसमें से आप दिए हुए ऑप्शन में से कुछ भी सेलेक्ट कर सकते हैं |
- इन विकल्पों का सीधा मतलब यह है कि आप किन किन माध्यमों से सूची में अपना नाम देख सकते हैं नाम के द्वारा, राशन कार्ड नंबर द्वारा, मोबाइल नंबर द्वारा और राष्ट्रीय सुरक्षा बीमा यू आर एन नंबर द्वारा |
- जो भी कैटेगरी आपसे अलग करेंगे आपको उसकी डिटेल डालनी होगी
- अब आप सर्च (Search) के लिंक पर क्लिक करेंगे
- फिर आपके सामने योजना से संबंधित सूची मिल सकती है
- आपको उस सूची को डाउनलोड कर लेना है
- पात्रता जाने का एक दूसरा तरीका यह भी है कि आप इनके टोल फ्री नंबर 14555 पर कॉल करके और अपनी डीटेल्स सही-सही बता कर अपनी पात्रता जान सकते हैं
- तीसरे तरीका यह होगा कि इस योजना से जुड़े सभी अस्पताल में आयुष्मान मित्र को रखा जाएगा | तो आप जब आयुष्मान मित्रों के पास जाएंगे तो आपसे आपके आईडेंटिटी मांगेंगे तो आप अपना आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस दिखाकर अपनी पात्रता पता कर सकते हैं | और अपना आई कार्ड बनवा सकते हैं |
कौन-कौन सी बीमारी का इलाज होगा
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मैटरनल हेल्थ और डिलीवरी की सुविधा, नवजात और बच्चों के स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य सुविधा, आंख, नाक,कान और गले का इलाज, कैंसर, दिल की बीमारी, लीवर और किडनी की बीमारी, डायबिटीज जैसे 1354 बीमारियों का इलाज शामिल है |
केंद्र सरकार द्वारा 1354 बीमारियों के पैकेज़ बनाए गए हैं कि किस बीमारी में कितना खर्च हो सकता है पूरा बचट बनाया गया है |
अस्पताल और उनसे मिलने वाला लाभ
- आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ना केवल सरकारी अस्पताल बल्कि प्राइवेट अस्पतालों को भी शामिल किया जाएगा |
- यदि किसी को पहले से ही कोई बीमारी है तो उसको भी आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ मिलेगा |
- इस योजना के अंतर्गत आपका बिल्कुल मुफ्त इलाज होगा
- किसी भी अस्पताल में आप 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
- आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थी अस्पताल में भर्ती होने का कोई शुल्क जमा नहीं कराएगा |
- इस योजना के अंतर्गत आपके अस्पताल में भर्ती होने से पहले और इलाज के बाद तक के खर्चे भी कवर किए जाएंगे |
- अस्पताल में मौजूद आयुष्मान मित्र से आपको अपना इ- कार्ड बनवाना पड़ेगा और यदि आपके पास पहले से ही कार्ड है तो आप का इलाज तुरंत शुरू कर दिया जाएगा |
- प्राइवेट अस्पतालों को भी इस योजना के अंतर्गत रखने से क्या फायदा होगा कि सरकारी अस्पतालों में भीड़ थोड़ी कम हो जाएगी |
- सरकार इस योजना के तहत देश भर में डेढ़ लाख से ज्यादा हेल्थ और वैलनेस सेंटर खुलेगी जोकि आवश्यक दवाएं और जांच सेवाएं निशुल्क कराए जाएंगे
- आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थी परिवारों को सलाना 5 लाख का मेडिकल इंश्योरेंस मिलेगा। यूपीए सरकार द्वारा लांच राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (NHBY) साल 2008 में लॉन्च हुई थी | इस योजना को भी आयुष्मान भारत योजना में शामिल कर दिया गया है |
- इस योजना के तहत व्यक्ति देश के किसी भी राज्य में अपना इलाज करवा सकता है |
किन राज्यों में कितने सेंटर होंगे
आयुष्मान भारत योजना के 2 कंपोनेंट रखे गए हैं पहला 10.74 लाख परिवारों को मुफ्त ₹500000 का स्वास्थ्य बीमा तथा दूसरा हेल्थ वैलनेस सेंटर | इसके द्वारा देशभर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अपडेट होंगे और इन सेंटर्स पर इलाज के साथ मुफ्त दवाइयां भी मिलेंगे | राज्य तथा सेंटर –
| राज्य | सेंटर |
| छत्तीसगढ़ | 1000 |
| गुजरात | 1185 |
| राजस्थान | 505 |
| झारखंड | 646 |
| मध्य प्रदेश | 700 |
| महाराष्ट्र | 1450 |
| पंजाब | 800 |
| हरियाणा | 255 |
| बिहार | 643 |
आयुष्मान भारत योजना के लाभ
- आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा लाख रुपये
- यह योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना और सीनियर सिटीजन इंश्योरेंस स्कीम का स्थान लेगी |
- देश में 1.5 लाख गांव में है अवतार वैलनेस सेंटर खुलेंगे जहां ना केवल बीमारियों का इलाज होगा बल्कि हेल्थ चेक अप यह सुविधा भी मिलेगी
- इस योजना के तहत 10 करोड़ से भी ज्यादा परिवार अर्थात 50 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को फायदा होगा
- इस योजना में उम्र की कोई बाध्यता नहीं होगी |
- इस योजना अंतर्गत यदि कोई बीमारी पहले से है तो उसका भी इलाज होगा |
- यह स्कीम कैशलेस होगी और इसमें परिवार के सदस्य और उम्र का सीमा नहीं होगा|
- योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में इलाज हो सकेगा
- इसके लिए आपको कोई फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी और ना ही कोई शुल्क देना पड़ेगा |
- पिछले के 10 सालों में मेडिकल का खर्च 300 फ़ीसदी बढ़ गया है। देश में मेडिकल का 80 फ़ीसदी खर्च लोग अपनी जेब से लगाते हैं। इस खर्च का बोझ देश के आम नागरिक और गरीब मृत्यु पर ना पड़े इसलिए मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना बनाई है |
संक्षेप में
आज के पोस्ट में हमने एक ऐसे सरकारी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की जो की हमारे देश के नागरिको के लिए जो गरीबी रेखा से नीचे है उनके लिए बहुत लाभकारी है | इस योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना है | आयुष्मान भारत योजना क्या है ? आयुष्मान भारत योजना में किसे मिल रहा है लाभ, कैसे होगा चयन?, आयुष्मान भारत योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे पता करें, आयुष्मान भारत योजना के लाभ, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लिए आयुष्मान भारत योजना की योग्यता आदि सारे टॉपिक पर आज हमने बात की और पूरी जानकारी दी है |
हेलो दोस्तो , मैं आशा करती हू कि आपको ये Ayushman bharat yojana kya hai in hindi post पसंद आई होगी | अगर आपके पास इस post के सम्बन्ध में कोई सवाल या सुझाव हो तो नीचे comment करके बताये और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ Social Media पे जरूर शेयर करें |
इस तरह की और Post की जानकारी पाने के लिए आप हमारी instavideosave.net की Website के Notification को ज़रूर Subscribe करे जिससे आपतक हमारे New Article के बारे में Latest Update मिल सके | तो दोस्तों हम फिर मिलेंगे कुछ इसी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ नए पोस्ट में |