क्या आप देश की सेवा करना चाहते हैं ? क्या आप आईपीएस ऑफिसर बनना चाहते हैं ? तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पढ़ रहे हैं इस पोस्ट में हमने IPS kaise bane in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारियां दी है जो आपके लिए बेहद हेल्पफुल होगा जैसे आईपीएस क्या है, IPS कैसे बने, IPS बनने के लिए योग्यता, सिलेबस , सैलरी आदि ।
हर कोई चाहता है कि वह सरकारी नौकरी करें सब यही सोचते हैं कि कितना अच्छा होता अगर उसके सरकारी नौकरी लग जाए और सोचना भी अच्छी बात है क्योंकि सरकारी नौकरी में फायदे भी बहुत होते हैं सरकारी नौकरी में ना केवल जॉब सिक्योरिटी बल्कि अच्छी salary , power, position मिलती है और समाज में आप की लोग रिस्पेक्ट बहुत करने लगते हैं जो आपसे कभी सीधे मुंह बात तक नहीं करते होंगे वह आपसे बात करने के लिए तरसने लगते हैं ।
आज के समय में शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण बन चुका है । हर कोई शिक्षित होना चाहता है और अच्छी जॉब करना चाहता है ।
पढ़ाई को लेकर के आजकल के माता-पिता भी अपने बच्चों पर पूरा ध्यान देते हैं ताकि उनका बच्चा अच्छे से पढ़े और उनका नाम रोशन करें । आजकल सभी बच्चों की कोई न कोई ख्वाहिश होती ही है कोई डॉक्टर बनना चाहता है, कोई इंजीनियर बनना चाहता है, कोई साइंटिस्ट बनना चाहता है तो कोई आईपीएस ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना चाहता है सभी विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार अलग-अलग फील्ड में जाना चाहते हैं ।
जैसा कि आप जानते ही होंगे कि आजकल हर फील्ड में कंपटीशन बहुत बढ़ गया है आज के समय में गवर्मेंट जॉब पाने के लिए विद्यार्थी बहुत मेहनत करते है तब जा कर एग्जाम क्वालीफाई करते है ।
IPS officer बन्ना लोगों का सपना होता है | कौन नहीं चाहता कि उसे IAS, IPS या IFS में पद हासिल ना हो बल्कि सभी चाहते है । विद्यार्थी IPS officer बनने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी कुछ विद्यार्थी असफल रह जाते हैं ।
कुछ विद्यार्थी अपनी तैयारी इतनी स्मार्ट तरीके से करते हैं कि उन्हें पहली बार में ही सफलता मिल जाती है | बहुत से विद्यार्थी यह नहीं जान पाते हैं कि IPS officer बनने के लिए उन्हें क्या-क्या करना चाहिए, किस तरह से तैयारी करनी चाहिए । सही तरीका ना पता होने के कारण वह असफल रह जाते हैं और एग्जाम क्वालीफाई नहीं कर पाते हैं ।
सबसे पहले तो हमें खुद को इस कठिन परीक्षा के लिए तैयार करना चाहिए और दृढतापूर्वक लगे रहना चाहिए, कभी निराश नही होना चाहिए । मात्र सपने देख लेने से और प्रतिभा होने से कुछ नही होता जब तक आप मेहनत नही करेंगे आपको सफलता कभी हासिल नही हो सकती । सपना देखना अच्छा है पर साथ ही साथ सपना पूरा करने के लिए मेहनत और काबिलियत होना बहुत जरूरी है । इसलिए ईमानदारी से मेहनत करते हुए बिना डरे एग्जाम में बैठे और एग्जाम दे ।
तो आइए इस एग्जाम के बारे में हम विस्तार रूप से जान लेते हैं और इस एग्जाम के लिए खुद को कैसे तैयार करें यह भी जान लेते है-
IAS, IPS बनने के लिए सिविल सर्विसेज की तैयारी करनी होती है और एग्जाम क्वालीफाई करना होता है । हर साल इस एग्जाम को UPSC ( यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ) आयोजित करती है । इस एग्जाम में लाखों लोग बैठते है पर कुछ लोगो का ही चयन हो पाता है । अगर आप IAS, IPS बन्ना चाहते है तो आपको कड़ी मेहनत करनी होगी ।
आईपीएस ऑफिसर का हर जगह सम्मान होता है और IPS बनने के बहुत सारे फायदे भी होते हैं जैसा आप को सरकार की तरफ से मुफ्त में कार, बिजली बिल, नौकर, अंगरक्षक, फोन बिल, ज्यादा वेतन जैसी सुविधाएं मुफ्त में दी जाती हैं | एक आईपीएस ऑफिसर बनना बहुत ही जिम्मेदारी का काम होता है क्योंकि आपको किसी भी समय बुलाया जा सकता है चाहे रात के 2:00 बज रहे हो या 3:00 बज रहे हो, आपकी तबीयत खराब हो, आपका सर दर्द हो, आपका पेट दर्द हो आदि जैसी शारीरिक समस्याएं रहे तो भी आपको हाजिर होना पड़ता है ।
अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितनी जिम्मेदारी का काम होता है । तो आपका ज्यादा समय न लेते हुए चलिए हम आगे बढ़ते हैं और बात करते हैं कि आईपीएस क्या है, आईपीएस कैसे बने, आईपीएस का सिलेबस क्या है और आईपीएस के लिए शारीरिक योग्यता क्या क्या है आदि के बारे में सारी जानकारी विस्तार रूप से इस पोस्ट में हम बात करेंगे ।
आईपीएस क्या है (what is IPS Officer):
ज्यादातर छात्र सपना देखते है कि वे फ्यूचर में IAS, IPS, IES, IFS अधिकारी बने । लेकिन उन्हें इन अधिकारियों के काम , वेतन आदि के बारे में पता नही होता है और इन्ही सब बातों को लेकर कंफ्यूज रहते है । आपकी कंफ्यूज़न दूर करने के लिए हम IPS क्या है पर बात कर लेते है।
UPSC ( यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ) एग्जाम क्वालीफाई करने के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में 2 वर्ष तक कार्य करने होते है । कार्य करते हुए अधिकारी के उत्तरदायित्व पुलिस अधिक्षक के समक्छ होती है | इनका प्रमुख कार्य अपराध को रोकना और उनका पता लगाना होता है । सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप मे कार्य करते हुए अपने पुलिस अधीक्षक के प्रति जवाब देहि होती है । पुलिस मान्यदेशक राज्य पुलिस बल का मुखिया होता है । पद में उन्नति के द्वारा IPS, SP से लेकर IG, DIPTY IG, DGP तक बनाये जाते है । IPS सही तौर पर कानून को लागू करने का कार्य करते है ।
भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारत सरकार की तीन अखिल भारतीय सेवाएं IRAS (Indian Railway Account Service), IAS (Indian Administrative Service), IFS (Indian Forest Service) में से एक है ।
IPS की स्थापना वर्ष 1948 में की गई थी ।
IPS एग्जाम सिविल सेवा परीक्षा का एक भाग होती है जिससे यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) द्वारा हर साल आयोजित करवाई जाती है । यूपीएससी कई तरह की सिविल सर्विसेज एग्जाम आयोजित करवाती है जैसे आई पी एस, आई आर एस, आई एफ एस, की परीक्षा को क्लियर करने के बाद ही आप पुलिस ऑफिसर बन सकते हैं |
IPS Full Form (आईपीएस फुल फॉर्म):
IPS का फुल फॉर्म –INDIAN POLICE SERVICE
IPS का फुल फॉर्म हिंदी में –भारतीय पुलिस सेवा

IPS कैसे बने (IPS kaise bane):
IPS ऑफिसर बनने के लिए सबसे पहले आपके अंदर लगन और मेहनत करने की क्षमता होनी चाहिए | इसके लिए आत्मनिर्भरता होना भी बहुत जरूरी है । कुछ लोग तो आईपीएस नाम सुनते ही डरने लगते है और सोचते है की वो इस एग्जाम को क्वालीफाई नही कर पाएंगे । लाखो उम्मीदवार इसमे भाग लेते है पर कुछ ही सेलेक्ट जो पाते है । इसलिए आपको कभी घबराना नही है और अपनी तरफ से पूरी मेहनत करनी है और एग्जाम क्रेक करना है ।
आईपीएस बनने के लिए योग्यता :
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification )
आईपीएस ऑफिसर बनने के लिए विद्यार्थी को मान्यता प्राप्त विद्यालय से स्नातक ग्रेजुएशन होना आवश्यक होता है अगर आप स्नातक के अंतिम वर्ष के छात्र हैं तो भी आप परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं |
यदि आपने बीए, बीएससी, बीकॉम, इंजीनियरिंग या मेडिकल डिग्री कोर्स किया है तो आप सिविल सर्विस का एग्जाम दे सकते हैं ।
राष्ट्रीयता ( Nationality )
आपका इंडिया का सिटीजन होना बहुत जरूरी है लेकिन जितने भी other सर्विस है एडमिनिस्ट्रेटर के अंतर्गत जैसे IFS, IRS आदि के लिए माइग्रेट हो सकते हैं जैसे नेपाल, भूटान, पाकिस्तान के माइग्रेट हो सकते हैं ।
आयु सीमा ( Age Limit )
| Category | Age |
| General | 21-32 |
| OBC | 21-35 |
| SC/ST | 21-37 |
अगर आप जम्मू और कश्मीर से है तो General Category के लिए आयु 21 से 37 वर्ष है वही फिजिकल चैलेंज स्टूडेंट के लिए 10 साल छूट है और वह मैक्सिमम 42 वर्ष तक फॉर्म भर सकते हैं |
जो डिसएबल है जैसे ब्लाइंड हैं तो उन्हें General Category के लिए मैक्सिमम 37 वर्ष, OBC Category के लिए 38 वर्ष और SC/ST Category के लिए 40 वर्ष तक मैक्सिमम आयु सीमा है । यह आयु सीमा तैयारी करने वाले हर स्टूडेंट को पता होना चाहिए ।
नंबर ऑफ एटेम्पट ( No. of Attempt )
General category के स्टूडेंट्स अधिकतम 4 बार प्रयास कार सकते है ।
OBC category के स्टूडेंट्स अधिकतम 7 बार प्रयास कार सकते है ।
SC/ST category के स्टूडेंट्स अपने आयु सीमा तक यानी असीमित प्रयास कर सकते है ।
आईपीएस बनने के लिए शारिरिक योग्यता:
लम्बाई (Lenght)
पुरुष की लंबाई 165 centimetre और महिला की लंबाई 150 centimetre होनी चाहिये ।
SC/ST category के लिए पुरूष की लम्बाई 160 centimetre और महिला की लम्बाई 145 centimetre होनी चाहिए ।
चेस्ट (chest )
पुरुष की छाती कम से कम 84 centimetre होनी चाहिये और महिला की 79 centimetre होनी चाहिए ।
आंखों का विज़न (Eye Sight)
स्वस्थ आंखों के लिए Distant vision 6/6 या 6/9 होना चाहिए और कमजोर आंखों के लिए Distant vision 6/12 या 6/9 होना चाहिए |
कमजोर आंखों के लिए Near vision J2 होना चाहिए और स्वस्थ आंखों के लिए near vision J1 होना चाहिए ।
आईपीएस एग्जाम का पैटर्न:
जैसा कि हमने बताया कि आईपीएस एक्जाम यूपीएससी के द्वारा आयोजित कराए जाते हैं यूपीएससी दो भागों में आईपीएस की परीक्षा लेती है पहला Preliminary दूसरा Mains | फिर Interview लेती है ।
Preliminary Exam (प्रारंभिक परीक्षा)
आईपीएस बनने के लिए यह सबसे पहला स्टेज होता है । प्रारंभिक परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाते है, इस एग्जाम में 2 पेपर होते है और दोनों ही पेपर 200-200 अंकों के होते है इस एग्जाम को क्लियर करने के बाद ही आपको मुख्य परीक्षा (Main Exam) में बैठने दिया जाता है । प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों में सेट किए जाते है ।
प्रत्येक पेपर के लिए ब्लाइंड (नेत्रहीन) उम्मीदवारों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है ।
1st पेपर :
पहली परीक्षा जो कि 200 अंकों की होती है । इसमें में भारतीय इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स, भारत और विश्व का भूगोल, भारतीय राजतंत्र और गवर्नेंस (संविधान, पॉलिटिकल सिस्टम, पंचायती राज, पब्लिक पॉलिसी), आर्थिक और सामाजिक विकास (सस्टेनेबल डेवलपमेंट, गरीबी, जनसंख्या), इनवायरमेंटल इकोलॉजी, बायो-डायवर्सिटी, क्लाइमेट चेंज और जनरल साइंस जैसे विषयों से ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाते हैं| इस परीक्षा में आपको 2 घंटे पेपर हल करने के लिए दिए जाते है ।
2nd पेपर :
दूसरी परीक्षा जो कि 200 अंकों की होती है । इसमें में कॉम्प्रिहेंशन, इंटरपर्सनल स्किल्स, लॉजिकल रीजनिंग और एनालिटिकल एबिलिटी, डिसिजन मेकिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग, जनरल मेंटल एबिलिटी, बेसिक न्यूमरेसी और डेटा इंटरप्रिटेशन (चार्ट, ग्राफ, टेबल) से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं | इस परीक्षा में आपको 2 घंटे पेपर हल करने के लिए दिए जाते है ।
Main exam (मुख्य एग्जाम)
आईपीएस एग्जाम का यह दूसरे स्टेज होता है | आईपीएस बनने के लिए पहला स्टेटस पूरा कर लेते हैं तो आप इस स्टेज पर पहुंच जाते हैं यह परीक्षा दिसंबर में होती है और इसका परिणाम मार्च में आने की संभावना होती है | सिविल सर्विसेज के मेंस एग्जाम में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होता है | लिखित परीक्षा में कुल 9 पेपर होते हैं जिनमें दो क्वालीफाइंग जो 300 – 300 अंक के होते हैं और 7 अन्य मेरिट के लिए हैं ।
इस परीक्षा में स्टूडेंट की समझ, शैक्षिक प्रतिभा और उनकी यादाश्त की गुरवक्ता का आंकलन किया जाता है ।
मुख्य विषय तथा उनके अंको का निर्धारण:
| पेपर | विषय | अंक |
| पेपर A(क्वालीफाइंग ) | सविधान को आठवी सूची में शामिल किसी एक भारतीय भाषा का चुनाव | 300 |
| पेपर-B (क्वालीफाइंग ) | अंग्रेजी | 300 |
| पेपर -1 | जनरल स्टडीज -1 (भर्तिया विरासत और संस्कृति ,इतिहास ,भूगोल ) | 250 |
| पेपर-2 | जनरल स्टडीज -2 गवर्नेंस संविधान ,राजतन्त्र ,सामाजिक न्याय ,और अन्त्रस्त्रिया सम्बन्ध | 250 |
| पेपर-3 | जनरल स्टडीज -3 टेक्नोलॉजी इकोनॉमिक डेवेलोपेमेंट ,सुरक्षा और आपदा प्रबंधन | 250 |
| पेपर-4 | जनरल स्टडीज -4 आचार ,नीति ,अखंडता ,एप्टीट्यड | 250 |
| पेपर-5 | ऑप्शनल विषय पेपर -1 | 250 |
| पेपर-6 | ऑप्शनल विषय पेपर -2 | 250 |
| लिखित परीक्षा का कुल योग | ||